प्रदेश में लगातार बढ़ते महिला अपराध तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही को लेकर महिला कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन


उत्तराखंड
,देहरादून। महिला कांग्रेस  की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में राज्य में लगातार हो रहे महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या, उत्पीड़न एवं अत्याचार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से घण्टाघर होते हुए कांग्रेस भवन तक मशाल जूलूस निकालकर राज्य सरकार से दरिन्दों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने की मांग की गई। इस असवर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि आखिर कब तक महिलाएं अत्याचार सहती रहेंगी। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं का नारा खोखला साबित हुआ है। भाजपा ने खोखला नारा देकर महिलाओं को ठगने का काम किया है। बिगड़ती  हुई कानून व्यवस्था,महिलाओं व नाबालिग बच्चियों के विरूद्ध हो रही हिंसा, बलात्कार व जघन्य हत्याओं की घटनाओं को लेकर चिंता प्रकट करते हुए इसे भाजपा सरकार की नाकामी बताया।
 
ज्योति रौतेला ने कहा कि भ्रष्टाचार और भयमुक्त सरकार देने के अपने वायदे पर अमल करने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। राज्य सरकार के साढे सात साल के कार्यकाल में राज्य में हत्या,चोरी, डकैती, महिलाओं अपराध ,मासूमों से बलात्कार जैसे जघन्य अपराधिक घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। राज्य में लगातार घट रही इन घटनाओं से गिरती कानून व्यवस्था उजागर होने के साथ-साथ राज्य की अस्मिता पर भी चोट पहुंची है। राज्य की जनता में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विशेषकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। 

राज्य में विगत एक माह के अन्तर्गत घटित जघन्य अपराधों से सम्बन्धित विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 27 मार्च, 2022 को जनपद बागेश्वर के कपकोट में 12 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की घटना। 2 अप्रैल, 2022 को जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास की घटना। 5 अप्रैल, 2022 को जनपद उधम सिंह नगर के गदरपुर में युवक की गोली मार कर हत्या। 2 अप्रैल, 2022 को जनपद चमोली के थराली में नाबालिग से छेड़छाड़ की घटना 14 अप्रैल, 2022 को देहरादून के जाखन स्थित लॉज में महिला की हत्या। 14 अप्रैल, 2022 को जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा में साढे तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के उपरान्त हत्या। 14 अप्रैल 2022 को रूद्रपुर में एक व्यक्ति की हत्या। 14 अप्रैल, 2022 को कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक  संजीव आर्य पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, चम्पावत में महिला का बलात्कार, हरिद्वार में दलित महिला का बलात्कार के बाद हत्या करना, रूद्रपुर में एक नर्स के साथ बलात्कार के बाद हत्या, देहरादून आईएसबीटी में सामूहिक बलात्कार, पिथौरागढं में महिला के साथ छेड़छाड करने का मामला भी सामने आया हैं और भाजपा अपनी विफलता को छुपाने लिए अनर्गल बयान बाजी कर जनता का ध्यान भटकाने का काम कर रही है।  

 इस असवर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष उर्मिला थापा, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, निधि नेगी, अनुराधा तिवाडी, सुशीला शर्मा, अनीता दास, अनशुल त्यागी, पायल बहल, दीपा चौहान, अमिता चौहान, देवेन्द्र कौर, अमृता कौशल, अनिता दास, घनी माला, सन्धा थापा, रश्मि देवराडी, कुसुम, नूतन, अनुराधा, शकुन्तला, अनिता कोहली आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Popular posts
मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन सभागार में जल एवं स्वच्छता मिशन की ली बैठक, धीमी प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी न देने पर सम्बन्धित अधिकारियों को लगाईं फटकार
Image
अपने पूंजीपति मित्रों को संरक्षण देने तथा विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी,सीबीआई तथा आईटी का दुरूपयोग के विरोध में कांग्रेस ने किया ईडी कार्यालय का किया घेराव
Image
सीटू से सम्बद्ध सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ देहरादून के अध्यक्ष बने लेखराज, राजीव कुमार चुने गये महामंत्री
Image
सीटू से सम्बद्ध स्कीम वर्कर्स ने मुख्य सचिव को दिया मांगपत्र
Image